UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.68K subscribers
5.2K photos
38 videos
531 files
5.38K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
👉सुभाष चंद्र बोस

👉 नेता जी के नाम से प्रसिद्ध सुभाष चंद्र बोस की आज हम सभी 128 जयंती मना रहे हैं। इनका जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था।

नेता जी से संबंधित तिथियाँ:-
👉1920 में आईसीएस में चयन हुआ था।
👉1921 में गांधी जी के साथ असहयोग आंदोलन में भाग लिया ।
👉1923 में सी आर दास द्वारा गठित स्वराज्य दल का समर्थन किया।
👉1928 में नेहरू रिपोर्ट के विरोध में इंडिपेंडेंट लीग की स्थापना की।
👉1939 में द्वितीय विश्व युद्ध में भारत को शामिल किए जाने का खुलकर विरोध किया।
👉1941 में चुपके से अपने घर से निकल गोमो रेलवे स्टेशन (आसनसोल) से दिल्ली, दिल्ली से पेशावर और पेशावर से काबुल गए।
काबुल से वे ऑरलैंडो मैसोट्टा के नाम से जर्मनी पहुंचे और हिटलर से मुलाकात की।


👉1941 में ही जर्मनी में उन्होंने मुक्ति सेना की स्थापना की।
👉1942 में सिंगापुर के पतन के बाद बर्लिन में रेडियो प्रसारण शुरू किया था।
नोट - गिरजा के. मुखर्जी आज़ाद हिंद रेडियो के संचालक थे।

👉जुलाई 1943 में वे जर्मनी से पनडुब्बी से जापान नियंत्रित सिंगापुर पहुंचे।
नोट - यहाँ से ही इन्होंने "दिल्ली चलो" का नारा दिया था।

👉25 अगस्त 1943 को उन्होंने सिंगापुर में इंडियन नेशनल आर्मी का नाम आज़ाद हिंद फौज रखा।
👉21 अक्टूबर 1943 को सिंगापुर में अस्थाई सरकार का गठन किया गया था।
नोट - सुभाष चंद्र बोस राजाध्यक्ष, प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री बने थे।


👉22 अक्टूबर 1943 को नेताजी ने रानी झांसी रेजिमेंट का औपचारिक उद्घाटन किया था।
👉23 अक्टूबर 1943 को जापान की सरकार ने अस्थाई सरकार को मान्यता प्रदान की थी।
🔸जनवरी 1944 में नेताजी आज़ाद हिंद फौज का मुख्यालय सिंगापुर से रंगून ले आए।
👉21 जनवरी 1944 में भारत पर आक्रमण के अभियान को ऑपरेशन यू प्रारंभ किया।
👉18 मार्च 1944 को नेता जी की सेना ने भारत की पावन भूमि पर पहले कदम रखे थे।
नोट - मणिपुर के मोरांग क्षेत्र में पहली बार तिरंगा फहराया था।

👉18 अगस्त 1945 में सुभाष चंद्र बोस की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई

Join👉https://t.me/Amoghclasses
विश्व के घास के मैदान 👇👇

✅ शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान –

■ पम्पास :–
अर्जेंटीना एवं उरुग्वे में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान। यहाँ पोषणयुक्त 'अल्फा-अल्फा' घास अधिक पायी जाती है।

■ प्रेयरीज :–
कनाडा एवं सं.रा. अमेरिका में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान। इन मैदानों में 'चिनूक' हवाएं चलती हैं। यहाँ व्यापक स्तर पर गेहूं की खेती की जाती है।

■ डाउन्स :–
ऑस्ट्रेलिया के मरें-डार्लिंग बेसिन में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान। मरीनो भेड के बड़े-बड़े बाडे (स्टेशन) पाये जाते हैं। कंगारु बहुतायत में पाये जाते हैं।

■ वेल्ड :–
द. अफ्रीका में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान। यहाँ गाय एवं भैंस के साथ 'अंगोरा बकरी' एवं 'मेरीनो भेड' का पालन किया जाता है।

■ स्टेपीज :–
यह यूरोप-एशिया में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान है। यहाँ गेहूं की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।

■ पुस्टाज :–
हंगरी में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान।

■ कैन्टरबरी :–
न्यूजीलैंड में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान।

■ ग्रानचाको:–
अर्जेंटीना एवं पराग्वे में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान एवं वन प्रदेश। यहाँ विश्व की सर्वाधिक मजबूत लकडी 'क्वेब्रेको' पायी जाती है।

✅ उष्ण कटिबंधीय घास के मैदान –

■ सवाना :–
यह उष्णकटिबंधीय घास का मैदान मृध्य अफ्रीका, सहारा रेगिस्तान के दक्षिणी भाग में विस्तृत है। यहाँ उष्णकटिबंधीय सवाना प्रकार की घास पायी
जाती है।

■ लानोस :–
यह उष्णकटिबंधीय घास का मैदान वेनेजुएला में विस्तृत है। यह विशेष रूप से ओरिनिको नदी के बेसिन में विस्तृत है।

■ काम्पोस :–
यह उष्णकटिबंधीय घास का मैदान ब्राजील के दक्षिणी भाग में विस्तृत है।

■ सेल्वास :—
यह ब्राजील में अमेजन नदी बेसिन में विस्तृत विश्व का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन एवं घास का मैदान है। यह जैव विविधता की दृष्टि से धनी क्षेत्र है।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
राष्ट्रपति शासन लगाने की प्रक्रिया

🔰 कारण:-
▪️संवैधानिक तंत्र विफल होना
▪️बहुमत साबित न कर पाना
▪️चुनाव ना हो पाना(युद्ध आपदा आदि)

🔰 राज्यपाल केंद्र को स्थित की रिपोर्ट भेजता है

🔰 प्रधानमंत्री और कैबिनेट, राष्ट्रपति को अनुच्छेद 356 लागू करने का सुझाव देते है

🔰 राष्ट्रपति की घोषणा:-
▪️राष्ट्रपति शासन लागू होता है
▪️राज्य सरकार भंग, विधानसभा निलंबित/भंग

🔰 संसदीय अनुमोदन:-
▪️2 महीने के भीतर संसद के दोनों सदनों से मंजूरी जरूरी
▪️लोकसभा और राज्यसभा में साधारण बहुमत से पास होना चाहिए

🔰 अवधि और विस्तार:-
▪️पहले 6 महीने - बिना संसदीय मंजूरी के
▪️6 महीने के बाद - हर 6 महीने पर संसद की मंजूरी जरूरी (अधिकतम 3 वर्ष तक)

🔰 न्यायिक समीक्षा:- सुप्रीम कोर्ट में फैसले को चुनौती (जैसे 1994 का बोम्मई केस)

🔰 परिणाम:-
▪️प्रशासन राज्यपाल के माध्यम से केंद्र सरकार चलती है
▪️विधानसभा भंग होने पर 6 माह के भीतर चुनाव अनिवार्य

44वां संशोधन 1978 - 1 साल से ज्यादा विस्तार के लिए संसद के दोनों सदनों का बहुमत जरूरी
🔰 सरकारिया आयोग:- राजनीतिक दुरुपयोग रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश
join 👉https://t.me/Amoghclasses


#ssccgl #ssgd
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
भारत का अपना पक्ष शांति है ना की‌ न्यूट्रल होना
🔰प्रमुख पर्यावरणीय कन्वेंशन

🔰रामसर कन्वेंशन
०इसे वेटलैंड्स पर कन्वेंशन कहा जाता है।
०इसे 1971 में ईरान के ’रामसर’ शहर में अपनाया गया।
०1975 में लागू।


🔰बॉन कन्वेंशन
०यह जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर एक सम्मेलन है।
०इसे 1979 में अपनाया गया।
०1983 में लागू।


🔰वियना कन्वेंशन
०ओजोन परत के संरक्षण से संबधित।
०1985 में अपनाया गया।
०1988 में लागू।


🔰मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल
०ओजोन परत का क्षरण करने वाले पदार्थों पर एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण प्रोटोकॉल।
०1987 में अपनाया गया।
०1989 में लागू।


🔰बेसल कन्वेंशन
०खतरनाक अपशिष्टों की सीमापार गतिविधियों के नियंत्रण और उनके निपटान से सम्बन्धित।
०1989 में अपनाया गया।
०1992 में लागू ।


🔰जैव विविधता पर कन्वेंशन (CBD)
०जैव विविधता के संरक्षण से सम्बन्धित।
० 1992 में अपनाया गया।
० 1993 में लागू।


🔰क्योटो प्रोटोकोल
०ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने से सम्बन्धित।
०1997 में अपनाया गया।
०2005 में लागू।


🔰रॉट्टरडैम कन्वेंशन
०अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में कुछ खतरनाक रसायनों और कीटनाशकों के लिए पूर्व सूचित सहमति प्रक्रिया से संबधित।
०1998 में अपनाया गया ।
०2004 में लागू।


🔰कार्टाजेना प्रोटोकॉल
०यह जैव विविधता पर कन्वेंशन के लिए जैव सुरक्षा पर एक अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण प्रोटोकॉल है।
० 2000 में अपनाया गया।
०2003 में लागू।


🔰स्टॉकहोम कन्वेंशन
०Persistent Organic Pollutants (POPs) से सम्बन्धित है।
०इसे 2001 में जिनेवा, स्विट्जरलैंड में अपनाया गया।
० 2004 में लागू।


🔰नागोया प्रोटोकॉल
०यह आनुवंशिक संसाधनों तक पहुंच और उनके उपयोग (ABS) से उत्पन्न होने वाले लाभों के उचित और न्यायसंगत बंटवारे से सम्बन्धित है।
०2010 में अपनाया गया।
०2014 में लागू।


🔰मिनामाता कन्वेंशन
०पारा के प्रतिकूल प्रभावों से मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा करना है।
० 2013 में अपनाया गया था।
०2017 में लागू।


🔰किगाली समझौता
०ओजोन क्षरण से सम्बन्धित(मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल में संशोधन)।
० 2016 में अपनाया गया।
०2019 में लागू।


join👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #roaro #uppolice #upssscpet #ssccgl #sscgd
🥰1