GK Trick
1.59K subscribers
394 photos
7 videos
9 files
155 links
हमे Support के सिर्फ Subscribe कीजिये।
https://youtube.com/@timesofstudy8640

आपका अपने चैनल "Gk_trick" मे स्वागत है।
इस चैनल पर आपको सभी भर्तियों की तैयारी / संबंधित पोस्ट किए जायेगी
#करट अफेयर्स Tips & Tricks
Contact me @Zmirza_bot
Download Telegram
✅प्रश्न: निम्नलिखित में से किस लेखक ने जेल में 'लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम' किताब लिखी थी? 

ऑप्शन:

A. राजगुरु 

B. वीर सावरकर 

C. नेल्सन मंडेला 

D. लोकमान्य तिलक 




उत्तर: C. नेल्सन मंडेला
✅प्रश्न: जीव विज्ञान के जनक कौन हैं? 

ऑप्शन:

A. न्यूटन 

B. सिकंदर 

C. अरस्तू

D. अल्बर्ट आइंस्टीन 





उत्तर: C. अरस्तू

अरस्तु (384 ईपू – 322 ईपू) यूनानी दार्शनिक थे. वे प्लेटो के शिष्य व सिकंदर के गुरु थे. उनका जन्म स्टेगेरिया नामक नगर में हुआ था. अरस्तु ने भौतिकी, आध्यात्म, कविता, नाटक, संगीत, तर्कशास्त्र, राजनीति शास्त्र, नीतिशास्त्र, जीव विज्ञान सहित कई विषयों पर रचना की. अरस्तु ने अपने गुरु प्लेटो के कार्य को आगे बढ़ाया. प्लेटो, सुकरात और अरस्तु पश्चिमी दर्शनशास्त्र के सबसे महान दार्शनिकों में एक थे. उन्होंने पश्चिमी दर्शनशास्त्र पर पहली व्यापक रचना की, जिसमें नीति, तर्क, विज्ञान, राजनीति और आध्यात्म का मेलजोल था.

भौतिक विज्ञान पर अरस्तु के विचार ने मध्ययुगीन शिक्षा पर व्यापक प्रभाव डाला और इसका प्रभाव पुनर्जागरण पर भी पड़ा. अंतिम रूप से न्यूटन के भौतिकवाद ने इसकी जगह ले लिया। जीव विज्ञान उनके कुछ संकल्पनाओं की पुष्टि उन्नीसवीं सदी में हुई. उनके तर्कशास्त्र आज भी प्रासांगिक हैं. उनकी आध्यात्मिक रचनाओं ने मध्ययुग में इस्लामिक और यहूदी विचारधारा को प्रभावित किया और वे आज भी क्रिश्चियन, खासकर रोमन कैथोलिक चर्च को प्रभावित कर रही हैं. उनके दर्शन आज भी उच्च कक्षाओं में पढ़ाये जाते हैं.

@Gk_trick
#Sci
✅ निम्नलिखित में कौन मछलियों के काल (अवधि) के रूप में जाना जाता है?

(A) मेसोजोइक

(B) हिमकाल

(C) डेवोनियन

(D) इनमें से कोई नहीं


Answer C
✅ प्रायद्वीपीय भारत की निम्न चोटियों को उनकी ऊँचाई के आरोही क्रम में व्यवस्थित करें?

1- अनाईमुदी -केरला

2- दोदाबेट- तमिलनाडु

3- मन्नमाला-केरल

(A) 2,3,1

(B) 1,2,3

(C) 2,1,3

(D) इनमें से कोई नहीं।


Answer B
Q) निम्नलिखित में से कौन-सी एशिया की सबसे लम्बी है जो पूर्वी एशिया के प्रमुख हिस्से से गुजर रही है?

A) मेकांग B) गंगा C) यांग्तिसी D) सिंधु
Anonymous Poll
14%
A
25%
B
51%
C
10%
D
Answer C
◆यांगत्जी नदी एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी है, यह नदी दुनिया की तीसरी सबसे लम्बी नदी है. यांगत्जी (Yangtze) नदी चीन में मौजूद है इसकी लम्बाई करीब 6300 किलोमीटर है. इस नदी का उद्गम तिब्बत के पठार से होता है उसके बाद यह चीन के कई हिस्सों से होते हुए अंत में चीन सागर में मिल जाती है.

◆ एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी
1) यांगत्जी 6300 Km
2) एनीसेई-अंगारा-सेलेन्गे 5539 Km
3) येलो नदी 5464 Km 
4) ऊब-इर्रटिश 5410 Km 
5)अमूर-अर्गून 4444 Km
@Gk_trick
#Geo
#River
प्रश्न: जवाहर रोजगार योजना किस पंचवर्षीय योजना में शुरू की गई थी? 
Anonymous Poll
37%
A. 5वीं पंचवर्षीय योजना
27%
B. 6वीं पंचवर्षीय योजना
14%
C. 8वीं पंचवर्षीय योजना
22%
D. 7वीं पंचवर्षीय योजना
उत्तर: D. 7वीं पंचवर्षीय योजना

जवाहर रोज़गार योजना 1 अप्रैल 1989 को राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार कार्यक्रम और ग्रामीण भूमिहीन रोजगार कार्यक्रम योजना की शुरुआत की गयी थी.

7वीं पंचवर्षीय योजना में जवाहर रोजगार योजना शुरू की गई थी. जवाहर रोजगार योजना 1989 में राजीव गांधी सरकार द्वारा शुरू की गई थी. ... सातवीं पंचवर्षीय योजना (1985-1990) ने लघु-स्तरीय और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विकास पर भी जोर दिया. सातवीं पंचवर्षीय योजना ने 'सामाजिक न्याय' को भी प्रोत्साहित किया.
@Gk_trick
#Eco
प्रश्नोत्तरी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए

Q. पंजाब में सिख राज्य के संस्थापक कौन थे
Ans. रणजीत सिंह

Q. रणजीत सिंह ने किस स्थान पर अधिकार करने के बाद ‘महाराजा’ की उपाधि धारण की
Ans. लाहौर

Q. रणजीत सिंह व अंग्रेजों के बीच कौन-सी संधि हुई
Ans. अमृतसर की संधि

Q. अमृतसर की संधि किस नदी के दोनों ओर के राज्य क्षेत्रों के बीच सीमा निर्धारित करती थी
Ans. सतलज नदी

Q. भारत के किस गवर्नर जनरल के समय सिंध का विलय अंग्रेजी राज्य में किया गया
Ans. लॉर्ड एलनबरो

Q. सिंध विजय का श्रेय किसे दिया जाता है
Ans. सर चाल्र्स नेपियर

Q. भारत में सहायक संधि का जन्मदाता कौन है
Ans. डुप्ले

Q. सहायक संधि को सुनिश्चित एवं व्यापक स्वरुप किसने प्रदान किया
Ans. लॉर्ड वेलेजली

Q. पंजाब के राज रणजीत सिंह की राजधानी कहाँ थी
Ans. लाहौर

Q. गोद प्रथा प्रतिबंध किस गवर्नर जनरल ने लगाया था
Ans. लॉर्ड डलहौजी ने

Q. डेनमार्क की प्रथम व्यापारिक कंपनी का गठन कब हुआ
Ans. 1616 मे

Q. किसके काल में ‘बोर्ड ऑफ रेवन्यू’ की स्थापना हुई
Ans. हेस्टिंग्स के

Q. किस अंग्रेज को प्रशासनिक सेवा का जनक कहा जाता है
Ans. कॉर्नवालिस को

Q. कलकता में स्थित फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किसने की
Ans. लॉर्ड वेलेजली ने

Q. टैंसी एक्ट या काश्तकारी अधिनियम कब लागू हुआ।
Ans. 1822 में

Q. बैरकपुर में सैन्य विद्रोह कब आरंभ हुआ
Ans. 1824 में

Q. किस गर्वनर जनरल का कार्यकाल शिक्षा सुधारों के लिए माना जाता है
Ans. विलियम बैंटिंक

Q. कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की स्थापना कब और किसने की
Ans. 1835 ई., विलियम बैंटिंक ने

Q. बालिका हत्या पर प्रतिबंध कब लगाया गया
Ans. 1830 में

Q. किसे ‘भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता’ कहा जाता है।
Ans. लॉर्ड चाल्र्स मेटकॉफ को
@Gk_trick
प्रश्न: भारत देश में कितने आयुध कारखाने चालू हैं? 
Anonymous Poll
19%
A. 11 
51%
B.41
19%
C.19
11%
D.141
उत्तर B
भारतीय आयुध निर्माणियाँ एक भव्य औद्योगिक संरचना हैं जो रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के अंतर्गत कार्य करती हैं. भारतीय आयुध निर्माणियाँ जिसका मुख्यालय कोलकाता में है, वह 41 निर्माणियों, 9 प्रशिक्षण संस्थान, 3 क्षेत्रीय विपणन केन्द्र ओर 4 क्षेत्रीय संरक्षा नियंत्रणालयों का समूह है.
GK Trick pinned Deleted message
GK Trick pinned a photo
✅मॉसक्यूरिक्स: मलेरिया के लिए WHO द्वारा समर्थित पहला टीका

संदर्भ
: join👉 @gk_trick

हाल ही में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा RTS,S/ASO1 (RTS.S) नामक टीके को मलेरिया के उपचार हेतु अनुमोदित किया गया है। इस टीके का व्यवसायिक नाम ‘मॉसक्यूरिक्स’ (Mosquirix) है।

यह अब तक का एकमात्र और पहला ऐसा टीका है, जिसके छोटे अफ्रीकी बच्चों पर किए गए परीक्षणों में मलेरिया और जानलेवा गंभीर मलेरिया को कम करने की क्षमता देखी गयी है।

‘मॉसक्यूरिक्स’ के बारे में:

‘मॉसक्यूरिक्स’ (Mosquirix) वैक्सीन, विश्व स्तर पर सबसे घातक मलेरिया परजीवी ‘पी. फाल्सीपेरम’ (Plasmodium falciparum) के खिलाफ काफी प्रभावी है। इस घातक मलेरिया परजीवी का अफ्रीका में सबसे अधिक प्रकोप है।

यह वैक्सीन, अफ्रीका के तीन देशों – घाना, केन्या और मलावी- के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयों द्वारा ‘अपने बाल टीकाकरण कार्यक्रमों के माध्यम से दिया जाने वाला मलेरिया का पहला टीका भी है।

‘मलेरिया’ के बारे में:

मलेरिया (Malaria) एक परजीवी-जनित जानलेवा बीमारी है, जो संक्रमित मादा एनोफिलीज (Anopheles) मच्छरों के काटने से लोगों में फैलती है।

@Gk_trick
#Veryimp