✍🏻 पोस्ट 13 | 10 अगस्त '26
💭 विषय — मानव उत्कृष्टता
─────────
📖 बीना दास: डर के साथ जीना या खड़ा होना?
📚 6 फरवरी 1932 को कलकत्ता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 20 वर्षीय छात्रा बीना दास ने बंगाल के गवर्नर स्टेनली जैक्सन पर गोलियाँ चलाईं। उनकी गोलियाँ जैक्सन को नहीं लगीं और बीना दास को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
📜 अपने बयान और बाद के लेखन में उन्होंने इस कृत्य को ब्रिटिश शासन के दमन के विरुद्ध अपना राजनीतिक विरोध दर्ज कराने के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने सवाल उठाया कि पराधीनता और अपमान में केवल शरीर को बचाए रखना क्या सचमुच सार्थक जीवन है।
📖 उन्हें 9 वर्षों की कठोर कैद की सजा हुई। 1939 में रिहा होने के बाद वे पुनः स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय हुईं और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में फिर जेल गईं।
🏛️ स्वतंत्रता के बाद वे पश्चिम बंगाल विधानसभा (1947–1951) की सदस्य रहीं और जनसेवा में जुटी रहीं। उनकी कहानी का महत्व केवल गोली चलाने की घटना में नहीं, बल्कि उस राजनीतिक उद्देश्य में भी है जिसे उन्होंने अपने बयान में इस कृत्य के पीछे रखा।
💡 यहीं यह ऐतिहासिक घटना एक व्यक्तिगत प्रश्न में बदल जाती है जब अपनी सुरक्षा और किसी बड़े उद्देश्य के बीच टकराव हो, तो हम वास्तव में किसे बचा रहे होते हैं?
🪞 अहंकार ‘मैं यह हूँ’ की पहचान है; और उसी पहचान को बनाए रखने की उसकी मूल प्रेरणा स्व-संरक्षण है। अहंकार ही अधूरापन है, और उसी से ‘मैं’ को बचाए रखने की दौड़ चलती है। पद, प्रतिष्ठा, सुविधा या परिवार का सहारा लेकर व्यक्ति अपनी बनाई हुई पहचान को बचाए रखने में ही अपनी पूरी ऊर्जा खर्च कर देता है।
🧭 केवल यह देख लेना कि जीवन डर और सुरक्षा के ढर्रे में चल रहा है, पर्याप्त नहीं है। इस देखने के साथ उस सुरक्षा और पहचान पर टिकी अपनी इच्छाओं से चल रही दिशा को बदलने का इरादा भी चाहिए, जिसके बिना जीवन में वास्तविक परिवर्तन नहीं आता।
❓ यह देखना ज़रूरी है कि क्या मैं सच में जीवन जी रहा हूँ, या केवल अपनी बनाई हुई पहचान और सुविधाओं को सुरक्षित रखने में लगा हुआ हूँ?
❓ मेरी कितनी इच्छाएँ मेरी वास्तविक ज़रूरत हैं, और कितनी केवल मेरे गढ़े हुए 'मैं' को बचाने का प्रयास हैं?
🔍 "अगर मेरी सुविधा, सुरक्षा और प्रतिष्ठा थोड़ी देर के लिए हट जाएँ, तो मेरे 'मैं' की पहचान किस चीज़ पर टिकी मिलेगी?"
📚 स्रोत:
https://en.wikipedia.org/wiki/Bina_Das
#AcharyaPrashant #History #HumanExcellence #VidyaAvidya
Posted by Vidya-Avidya on Acharya Prashant App.
Forwarded form आचार्य प्रशांत Gita Apps 🌸

Wikipedia
Bina Das
Indian revolutionary and nationalist
❤6🔥1
🌸 All Data Share Form आचार्य प्रशांत गीता मिशन ऐप
✍🏻 पोस्ट 1 | 10 अगस्त '26
💭 विषय — इंडियन करंट अफेयर्स
──────────
📚 भारत की शिक्षा व्यवस्था के सामने खड़े कुछ बड़े सवाल
🏫 हजारों सरकारी स्कूल बंद होना: संकट या बदलती शिक्षा व्यवस्था का संकेत?
🇮🇳 भारत में पिछले एक दशक में हजारों सरकारी स्कूलों के बंद या विलय होने की खबर ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
📚 आंकड़े क्या कहते हैं?
UDISE+ के अनुसार 2014-15 से 2024-25 के बीच देश में कुल स्कूलों की संख्या करीब 15.16 लाख से घटकर 14.71 लाख रह गई। सरकारी स्कूलों की संख्या भी 11.07 लाख से घटकर 10.13 लाख हो गई, जबकि निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों की संख्या बढ़ी।
💰 **शिक्षा का खर्च कितना बढ़ रहा है?
2025 के NSS सर्वेक्षण के अनुसार, ग्रामीण भारत के करीब 66% और शहरी क्षेत्रों के 30.1% विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। सरकारी स्कूल में एक विद्यार्थी पर परिवार का औसत वार्षिक खर्च लगभग ₹2,863 है, जबकि गैर-सरकारी स्कूलों में यह करीब ₹25,002 पहुंच जाता है।**
📖 खर्च सिर्फ स्कूल फीस तक सीमित नहीं है। करीब 27% विद्यार्थी निजी कोचिंग लेते हैं, जिस पर शहरी परिवार औसतन ₹9,950 और ग्रामीण परिवार करीब ₹4,548 सालाना खर्च करते हैं।
⚖️ इसलिए सरकारी स्कूलों का बंद होना केवल प्रशासनिक पुनर्गठन का मुद्दा नहीं है। यह शिक्षा की पहुंच, समान अवसर और परिवारों पर बढ़ते आर्थिक बोझ से जुड़ा सवाल भी है।
📜 🌸✍1835 में ब्रिटिश अधिकारी थॉमस बैबिंगटन मैकॉले ने अपने Minute on Indian Education में भारतीय और यूरोपीय ज्ञान की बेहद कठोर तुलना की थी। उसने दावा किया था कि एक अच्छी यूरोपीय लाइब्रेरी की एक शेल्फ का ज्ञान भारत और अरब के पूरे देशी साहित्य से अधिक मूल्यवान है✨✅✅
🪞 इन आंकड़ों से एक निष्कर्ष निकलता है। सालाना खर्च नौ गुना ज़्यादा होने के बावजूद परिवार निजी स्कूल चुन रहे हैं, सिर्फ पढ़ाई के लिए नहीं। बच्चे का स्कूल अक्सर परिवार की अपनी पहचान का हिस्सा बन जाता है, यह दिखाना कि हम कहाँ खड़े हैं।
मैकॉले वाला नज़रिया आज एक नए रूप में जिंदा है, "जो जितना महंगा और अंग्रेज़ी माध्यम का है, वही असली शिक्षा है।" यह धारणा अब सरकार से ज़्यादा खुद परिवारों के भीतर बैठी है।
💰 यह पूरी कोशिश क्षैतिज अक्ष पर चल रही है, ज़्यादा फीस, ज़्यादा कोचिंग, इस उम्मीद में कि आगे कहीं सुरक्षा मिल जाएगी। पर खर्च बढ़ाते जाना वह भीतर की स्थिरता कभी नहीं देता जो माता-पिता असल में खोज रहे होते हैं।
पीछे असली डर यह है, अगर निजी स्कूल न चुना तो अच्छे माता-पिता नहीं कहलाएंगे। यह डर बच्चे की जरूरत से ज़्यादा माता-पिता के अपने भीतर के सवाल से जुड़ा है।
❓ अगली बार स्कूल चुनने की बात आए, तो क्या यह देखा जा सकता है, यह फैसला बच्चे के लिए है, या अपनी उस पहचान के लिए है जो दूसरों के सामने बनानी है?
📌 स्रोत:
https://indianexpress.com/article/explained/government-schools-closures-india-explained-10817596/
#AcharyaPrashant #IndianCurrentAffairs #VidyaAvidya #History
Posted by Vidya-Avidya on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://app.acharyaprashant.org/?id=8-4ba7ef98-a096-483f-a90b-59beafbb4fb4&cmId=m00076

The Indian Express
Thousands of government schools shut: The one scenario where this could be a good thing
The Congress has flagged a NITI Aayog report showing 94,000 government schools were shut over the last decade. Why, and what are the potential consequences?
❤3
✍🏻 पोस्ट 4 | 16 अगस्त '26
💭 विषय — मानव उत्कृष्टता
──────────
🪞 कित्तूर की रानी चेन्नम्मा: क्या हम सही के साथ हैं या अपनी सुरक्षा के साथ?
🔥 1824 में कित्तूर की रानी चेन्नम्मा के सामने एक कठिन चुनाव था। उनके पति और बेटे की मृत्यु के बाद उन्होंने शिवलिंगप्पा को गोद लेकर उसे उत्तराधिकारी बनाया। ईस्ट इंडिया कंपनी ने उसे उत्तराधिकारी मानने से इनकार किया और कित्तूर पर अधिकार करने की कोशिश की।
👉 चेन्नम्मा ने इसका विरोध किया। 23 अक्टूबर 1824 को हुए पहले युद्ध में कित्तूर की सेना ने ब्रिटिश सेना को पीछे हटाया और ब्रिटिश अधिकारी सेंट जॉन थैकरे मारे गए। बाद में ब्रिटिश सेना ने फिर हमला किया। चेन्नम्मा को बंदी बना लिया गया और 21 फरवरी 1829 को बैलहोंगल में उनकी मृत्यु हुई।
❓ यह हमें वीरता की कहानी लग सकती है। लेकिन ज़रा रुककर देखें। जब सामने बड़ी ताकत हो और अपनी सुरक्षा पर खतरा हो, तब लिया गया चुनाव यह भी दिखाता है कि किसी व्यक्ति के लिए क्या अधिक महत्वपूर्ण है।
🌱 यहीं से इतिहास हमारे जीवन तक आता है। हमारे सामने तलवारों वाले युद्ध नहीं होते, लेकिन चुनाव तो होते हैं।
🔺कभी अपनी गलती मानने का सवाल आता है।
🔺कभी गलत बात का विरोध करने पर अपनी छवि खराब होने का डर होता है।
🪞 ऐसे समय में अहंकार चुपचाप काम करता है।
वह कहता है, “मेरी बात गलत कैसे हो सकती है?”, “लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे?”, “मुझे नुकसान क्यों उठाना चाहिए?”
फिर हम अपने चुनाव को देखने के बजाय उसे सही साबित करने लगते हैं। नीयत पीछे छूट जाती है और अपनी छवि आगे आ जाती है।
❓ तब सवाल यह नहीं कि हम कितने बहादुर हैं। सवाल है:
“जब मेरे लाभ और सही बात आमने सामने हों, तब मैं किसे चुनता हूँ?”
🌿 चेन्नम्मा की कहानी को केवल वीरता की कहानी मान लेना आसान है। उससे अपने जीवन पर सवाल करना कठिन है। क्योंकि तब हमें किसी और का साहस देखने के बजाय अपना डर और अपनी सुविधा देखनी पड़ सकती है।
🎯 यहीं अहंकार का खेल दिखाई देता है।
हम किसी चीज़ को अपना मान लेते हैं और फिर उसकी रक्षा को अपनी रक्षा समझने लगते हैं। अपनी बात, अपनी छवि, अपना लाभ। धीरे-धीरे यह भी देखना मुश्किल हो जाता है कि हम सही के लिए खड़े हैं या सिर्फ़ अपने “मैं” को बचा रहे हैं।
👁️ सही को देखना केवल पर्याप्त नहीं है। उसके अनुसार बदलने की नीयत भी चाहिए।
❓ आज मेरे जीवन में कौन-सा फैसला ऐसा है जहाँ मैं सही बात नहीं, बल्कि अपनी सुविधा, लाभ या अपनी बनाई हुई छवि बचा रहा हूँ?
📚 स्रोत:
https://www.pib.gov.in/newsite/printrelease.aspx?lang=2®=48&relid=148944
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2067654&lang=2®
#AcharyaPrashant #History #VidyaAvidya #HumanExcellence
Posted by Vidya-Avidya on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://app.acharyaprashant.org/?id=8-af13ceed-5bc7-42c9-a972-fa0620deeb14&cmId=m00076
Forward from Acharya Prashant Gita session App

Government of India
Department of Posts issues a Commemorative Stamp to mark 200 Years of Kittur Vijayotsava
On the 200th anniversary of Kittur Vijayotsava a commemorative Postage stamp was released at the his
❤3👍2
✍🏻 पोस्ट 21 | 1 सितंबर '26
💭 विषय — मानव उत्कृष्टता
───────────
✍️ एक ऐसे नेता की कहानी, जो सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं था
🔍 जिस व्यक्ति को अंग्रेज़ों ने जेल भेजा, उसी पर आज़ाद भारत ने सत्ता का भरोसा किया।
जिसने राजनीति में ऊँचे पद पाए, उसने भारतीय दर्शन को भी सरल शब्दों में लोगों तक पहुँचाया।
कौन था वह?
एक ऐसा व्यक्ति जिसने आरामदायक वकालत छोड़ी और स्वतंत्रता आंदोलन में उतर गया।
⛓️ आज़ादी की लड़ाई में उतरने के बाद अंग्रेज़ी शासन ने उन्हें जेल भी भेजा।
🧂 नमक कानून के खिलाफ वेदारण्याम सत्याग्रह का नेतृत्व किया।
🇮🇳 आज़ादी के बाद देश ने उन्हें इतना भरोसा दिया कि वह स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल बने।
लेकिन कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा सत्ता मिलने के बाद शुरू होता है।
🏛️ मद्रास के प्रीमियर रहे।
🇮🇳 पश्चिम बंगा के का राज्यपाल बने।
🏛️ केंद्रीय गृह मंत्री रहे।
फिर मद्रास के मुख्यमंत्री भी बने।
इतने पदों के बाद कोई भी व्यक्ति सोच सकता था
“अब मेरी बात कौन काट सकता है?”
लेकिन यहीं से सवाल सिर्फ राजनीति का नहीं रह जाता।
उनका नाम था
📖 चक्रवर्ती राजगोपालाचारी।
लोग उन्हें प्यार और सम्मान से “राजाजी” कहते थे।
राजाजी ने सिर्फ राजनीति नहीं की। उन्होंने लिखा भी Ramayana, Mahabharata, Hinduism: Doctrine and Way of Life जैसी किताबों के जरिए भारतीय परंपरा और दर्शन को सरल रूप में लोगों तक पहुँचाया।
🏅 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
लेकिन अब ज़रा रुकिए…
इतना संघर्ष।
इतनी उपलब्धियाँ।
इतना ज्ञान।
इतना सम्मान।
तो क्या अहंकार खत्म हो जाना चाहिए था?
यही तो असली पहेली है। 🧩
क्योंकि अहंकार हमेशा घमंड के रूप में सामने नहीं आता।
कभी वह बहुत सामान्य-सी आवाज़ में कहता है
🗣️ “मैंने बहुत संघर्ष किया है।”
🗣️ “मैं इतना जानता हूँ।”
🗣️ “मेरा अनुभव ज्यादा है।”
🗣️ “मेरी बात सही है।”
और धीरे-धीरे…
“मेरी बात” “मेरी पहचान” बन जाती है।
फिर विचार पर सवाल उठता है तो लगता है
“मुझ पर सवाल उठ रहा है।”
यहीं से उत्कृष्टता और अहंकार अलग होने लगते हैं।
⚖️ राजाजी का जीवन हमें कम-से-कम यह सोचने का अवसर देता है कि अपने विचारों के लिए खड़ा होना जरूरी है, लेकिन क्या अपने विचारों को भी कटघरे में खड़ा करना उतना ही जरूरी नहीं?
क्योंकि
खुद सच के तरफ जाना अलग बात है,
और अपनी तरफ को सच मान लेना अलग।
🌱 शायद मानव उत्कृष्टता की असली परीक्षा तब नहीं होती जब हमें कोई चुनौती दे रहा हो।
वह तब होती है जब हमारी अपनी पहचान हमें चुनौती देने लगे।
💬 अब सबसे कठिन सवाल आपसे
अगर कल आपको पता चले कि जिस विचार के कारण आपको सबसे ज्यादा गर्व है, वही गलत है… तो आप क्या बचाएँगे सच या अपना “मैं”?
👇 आपके लिए ज्यादा खतरनाक क्या है: “मैं सबसे बड़ा हूँ” या “मैं गलत हो ही नहीं सकता”?
🔗 स्रोत: https://en.wikipedia.org/wiki/C._Rajagopalachari
https://www.nytimes.com/1972/12/26/archives/chakravarti-rajagopalachari-noted-indian-statesman-dies.html
#AcharyaPrashant #HumanExcellence #History #VidyaAvidya
Posted by Vidya-Avidya on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://app.acharyaprashant.org/?id=8-400f6862-70ed-4602-9a14-3374f591325f&cmId=m00076

C. Rajagopalachari
Indian politician and activist (1878–1972)
❤1
✍🏻 पोस्ट 12 | 3 सितंबर '26
💭 विषय — इतिहास
─────────
🛕 कोणार्क सूर्य मंदिर: पत्थरों में दर्ज एक सवाल
🌅 ओडिशा का कोणार्क सूर्य मंदिर 13वीं शताब्दी में पूर्वी गंग वंश के राजा नरसिंहदेव प्रथम के शासनकाल में बनाया गया। सूर्य देव के रथ की कल्पना पर बने इस मंदिर में 24 विशाल पहिए और घोड़ों की आकृतियाँ हैं। इसकी स्थापत्य कला कलिंग शैली की उत्कृष्ट उपलब्धियों में गिनी जाती है। 1984 में इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।
🏛️ कोणार्क की दीवारों पर केवल देवताओं की आकृतियाँ नहीं हैं। यहाँ नर्तक, संगीतकार, सैनिक, पशु और तत्कालीन जीवन से जुड़े अनेक दृश्य भी मिलते हैं। इसलिए ये मूर्तियाँ केवल सजावट नहीं हैं। इन्हें देखकर उस समय की कला, सामाजिक जीवन और सांस्कृतिक गतिविधियों की भी झलक मिलती है।
⚙️ अब सवाल आता है, इतना विशाल निर्माण हुआ कैसे होगा?
इतने बड़े मंदिर के लिए पत्थरों का चयन और प्रबंध, उनकी कटाई, नक्काशी, ढुलाई, सही स्थान पर स्थापना और पूरे निर्माण का तालमेल आवश्यक रहा होगा। लेकिन आज हमारे पास उस समय की पूरी निर्माण योजना या काम की क्रमवार लिखित जानकारी उपलब्ध नहीं है।
🧱 भारी पत्थरों को ऊँचाई तक पहुँचाने के लिए ढलान या अन्य साधनों के इस्तेमाल की संभावनाएँ बताई जाती हैं। लकड़ी के लट्ठों से पत्थर खिसकाने जैसी विधियों की कल्पना भी की जाती है। लेकिन किसी एक विधि को निश्चित ऐतिहासिक तथ्य बताने के लिए हमारे पास पर्याप्त प्रमाण नहीं हैं।
📐 यही सावधानी मंदिर के पहियों को समझने में भी जरूरी है। लगभग तीन मीटर व्यास वाले ये पहिए सूर्य के रथ की कल्पना का हिस्सा हैं। उनकी बनावट को समय की गणना से भी जोड़ा जाता है। लेकिन उन्हें आधुनिक घड़ी की तरह सटीक समय बताने वाला उपकरण कहना उचित नहीं होगा।
🔍 इतिहास पढ़ने की खूबसूरती यहीं है। किसी चीज़ को देखकर तुरंत कहानी बना लेना आसान है। कठिन है यह पूछना, “हम जो कह रहे हैं, उसके पीछे प्रमाण कितना है?”
🧠 यहीं अहंकार भी पकड़ में आता है। कभी वह हर पुरानी उपलब्धि को चमत्कार बना देता है, तो कभी बिना समझे उसे खारिज कर देता है। दोनों ही स्थितियों में हम उपलब्ध प्रमाण से ज्यादा अपनी मान्यता को महत्व दे रहे होते हैं।
👷 कोणार्क को किसी रहस्यमय शक्ति की देन कह देना आसान है। लेकिन क्या उससे उन वास्तुकारों, शिल्पियों और श्रमिकों की बुद्धि और मेहनत कम नहीं हो जाती, जिनके नाम इतिहास में दर्ज भी नहीं हैं?
📚 इसलिए इतिहास में एक ईमानदार वाक्य बहुत महत्वपूर्ण है: “पता नहीं।”
_जहाँ प्रमाण है, वहाँ तथ्य।_
_जहाँ संभावना है, वहाँ संभावना।_
_और जहाँ प्रमाण नहीं है, वहाँ अपनी कल्पना को इतिहास का नाम न देना।_
🎯 कोणार्क को देखकर सवाल केवल यह नहीं है कि “इसे कैसे बनाया गया?”
👉 सवाल यह भी है:
“मैं अपने जीवन में किन बातों को प्रमाण के कारण मानता हूँ, और किन बातों को केवल इसलिए पकड़े रहता हूँ क्योंकि वे अहंकार के लिए सुविधाजनक हैं?”
👇 आज का प्रश्न 👇
🧩 कोणार्क सूर्य मंदिर का निर्माण किस शासक के शासनकाल में हुआ था?
A. नरसिंहदेव प्रथम
B. अशोक महान
C. राजराज चोल
📌 स्रोत:
https://whc.unesco.org/en/list/246?
#AcharyaPrashant #History #VidyaAvidya
Posted by Vidya-Avidya on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://app.acharyaprashant.org/?id=8-d5

UNESCO World Heritage Centre
Sun Temple, Konârak
On the shores of the Bay of Bengal, bathed in the rays of the rising sun, the temple at Konarak is a monumental representation of the sun god Surya's chariot; its 24 wheels are decorated with symbolic designs and it ...
❤3